अमरीका और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक-दूसरे पर हमले किये हैं। इससे मौजूदा संघर्षविराम और कमजोर हो गया है। अमरीका-ईरान संघर्षविराम अब लगभग फिर से सीधे सैन्य टकराव में बदल चुका है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास वाणिज्यिक जहाज़ों को निशाना बना रहे ईरान के चार ड्रोन को अमरीका ने मार गिराया। इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उन्होंने एक अमरीकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है। इस बीच, इस्राएली सेना ने लेबनान में अप्रैल में लागू हुए संघर्षविराम के बाद अब तक का सबसे बड़ा निकासी आदेश जारी किया है। इसमें ज़हरानी नदी के दक्षिण में रहने वाले सभी नागरिकों को तुरंत उत्तर की ओर जाने को कहा गया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को हुए हमलों में 31 लोगों की मौत हो गई तथा 40 लोग घायल हुए हैं। उधर, दोहा में जारी शांति वार्ता का उद्देश्य मौजूदा संघर्ष को समाप्त करना और होर्मुज़ जल डमरू मध्य को दोबारा खोलना है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…