कर्नाटक सरकार ने शनिवार को ईंधन पर बिक्री कर बढ़ा दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में पेट्रोल अब तीन रुपये और डीजल 3.5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा। वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने पेट्रोल पर बिक्री कर में 3.92 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, डीजल पर 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 14.34 से बढ़कर 18.44 प्रतिशत हो गई है। अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
यह फैसला लोकसभा चुनाव नतीजों के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें राजग को कर्नाटक की 28 में से 19 सीटें मिलीं, जिसमें भाजपा ने 17 और जद(एस) ने दो सीटें जीतीं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने नौ सीटें जीती हैं। यह कदम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा राज्य के राजस्व सृजन और राजकोषीय स्थिति की समीक्षा के बाद उठाया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास ही वित्त विभाग भी है। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राजस्व संग्रह लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…
महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…
विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…