भारत

केरल सरकार ने राज्य के तीन जिलों में वेस्ट नील बुखार के मामलों की पुष्टि के बाद सभी जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी

केरल सरकार ने राज्‍य के तीन जिलों में वेस्‍ट नील बुखार के मामले सामने आने के बाद सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीणा जॉर्ज ने पुष्टि की है कि यह बुखार क्‍यूलेक्‍स मच्‍छरों से फैलता है। इसकी पहचान थ्रिसुर, मल्‍लापुरम और कोझिकोड जिलों में की गई है। वीणा जॉर्ज ने सभी जिलों को मच्‍छरों को नियंत्रित करने के लिए आवश्‍यक उपाय करने को कहा है। उन्‍होंने सिरदर्द, वमन, मांसपेशियों में दर्द और खुजली जैसे लक्षण दिखने की स्थिति में लोगों से तत्‍काल उपचार कराने का आग्रह किया है। इस बुखार का पहली बार केरल में 2011 में पता चला था।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

7 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

9 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

9 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

9 घंटे ago