भारत

केरल का सबरीमाला मंदिर आज शाम वार्षिक मंडला-मकरविलक्कु श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा

केरल में प्रसिद्ध सबरीमाला अयप्‍पा मंदिर पवित्र मंडला मकराविल्‍लकु तीर्थ के लिए आज खुल जाएगा। हमारी संवाददाता ने बताया है कि इस मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्‍मीद है।

सबरीमाला मंदिर आज शाम दो महीने चलने वाले मंडला-मकरविलक्कु वार्षिक तीर्थ के लिए खुलेगा। यह तीर्थयात्रा कल मलयालम महीने वृश्चिकम के आरंभ के साथ शुरू होगी। दर्शन के लिए कतार व्यवस्था की गई है और तत्काल बुकिंग के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन 90,000 दर्शन स्लॉट उपलब्ध होंगे, जिनमें से 70,000 ऑनलाइन बुकिंग के जरिए और 20,000 तत्काल बुकिंग के माध्यम से भरे जाएंगे। जिससे भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से सुनिश्चित हो पाएगा। पम्पा से सन्निधानम तक के ट्रेकिंग मार्ग पर स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता सुविधाओं को मजबूत किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पुलिस, देवस्वोम कर्मचारी और स्वयंसेवक तैनात हैं। मंडलपूजा 27 दिसंबर को होगी और मकरविलक्कु उत्सव 14 जनवरी को होगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

2 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago