खेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरा खिताब अपनी झोली में डाला

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर के नाबाद अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के एकतरफा फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरा खिताब अपनी झोली में डाला।

कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 113 रन के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया। यह आईपीएल क्रिकेट के फाइनल में अब तक का सबसे कम स्कोर था। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स ने 57 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता की टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली, रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अपनी टीम के लिए 39 रन बनाए। वहीं आंद्रे रसल ने तीन विकेट लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की जीत दर्ज करने के बाद श्रेयस ने कहा, ‘‘भावनाओं को व्यक्त करना मुश्किल है। हमने खिलाड़ियों से जैसी उम्मीद कि उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन किया। आज हम भाग्यशाली रहे कि पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला। ’’

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश, एडीएसएस-प्‍लस जेसीए के लिए फिलीपींस के सुबिक खाड़ी पहुंचे

भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री…

2 घंटे ago

अमेरिका ने सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट जारी किया

अमरीका ने सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसके अंतर्गत सऊदी अरब में…

6 घंटे ago

डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान युद्ध पर फैसले की स्थिति में अमरीका, जल्द बड़े घटनाक्रम के संकेत

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के साथ युद्ध को…

6 घंटे ago

यूपी एटीएस ने वाराणसी में झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी प्रमुख बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मुठभेड़ में ढ़ेर किया

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के…

18 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के लिए…

18 घंटे ago

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख,…

18 घंटे ago