बिज़नेस

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के IPO के दूसरे दिन 24.57 गुना अभिदान मिला

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन 24.57 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, पेशकश के लिए रखे गये 66,99,000 शेयरों के मुकाबले 16,45,99,160 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रखे गये कोटा के लिए 52.92 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 24.52 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 3.39 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ में 95,70,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर है। क्रोनॉक्स लैब साइंसेज ने एंकर निवेशकों से 39.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स इस पेशकश का प्रबंधक है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

वडोदरा स्थित क्रोनॉक्स लैब साइंसेज उच्च शुद्धता वाले विशेष फाइन केमिकल्स का निर्माता है। इसके उच्च शुद्धता वाले विशेष फाइन केमिकल पोर्टफोलियो में 185 से अधिक उत्पाद हैं। उत्पादों का उपयोग मुख्य रूप से फार्मास्युटिकल्स, न्यूट्रास्युटिकल्स, बायोटेक, पशु स्वास्थ्य, वैज्ञानिक अनुसंधान, एग्रोकेमिकल्स और व्यक्तिगत देखभाल आदि के लिए किया जाता है। क्रोनॉक्स 20 से अधिक देशों को निर्यात करती है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और मिस्र को प्रमुख निर्यात गंतव्य शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

13 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

13 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

14 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

15 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

15 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

15 घंटे ago