बिज़नेस

लोकसभा चुनाव परिणाम: शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों की पूंजी 31 लाख करोड़ रुपये घटी

शेयर बाजार में मंगलवार को आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों को 31 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स लगभग छह प्रतिशत टूट गया। देश में लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के मुताबिक भाजपा को लोकसभा में स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है।

मंगलवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 31,07,806.27 करोड़ रुपये घटकर 3,94,83,705.27 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले सोमवार को भारी तेजी के बाद इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 13,78,630.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,25,91,511.54 करोड़ रुपये हो गया था। असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख सिद्धार्थ भामरे ने कहा कि भाजपा के पूर्ण बहुमत से चूकने के बावजूद राजग अपने प्रमुख सहयोगियों के साथ नयी सरकार बना लेगा। हालांकि, शेयर बाजार भाजपा को पूर्ण बहुमत और राजग को भारी जीत मिलने की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, बाजार गठबंधन सरकार से जुड़ी चुनौतियों से वाकिफ है। अब चुनाव परिणाम एकतरफा नहीं रहे, इसलिए हम मुनाफावसूली देख रहे हैं।’’ उन्होंने अनुमान जताया कि मुनाफावसूली कुछ और समय तक जारी रह सकती है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

1 घंटा ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

1 घंटा ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

2 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

2 घंटे ago