ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी नेता कीर स्टार्मर का निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को हराकर ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। एक दशक से अधिक समय तक विपक्ष में रहने के बाद लेबर पार्टी सत्ता में आई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वोटों की गिनती जारी रहने तक लेबर पार्टी ने 650 में से 326 सीटें जीत ली हैं।
61 साल के स्टार्मर ने अपने विजय भाषण में कहा, लोगों ने इसके लिए मतदान किया और बदलाव अब शुरू हुआ है। वहीं, ऋषि सुनक ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने चुनाव में हार के बाद लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर को बधाई दी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आर्थिक सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के…
पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…