भारत

उत्तराखंड में अत्‍याधिक बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, सड़क यातायात प्रभावित; मौसम विभाग ने कल तक का रेड अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में अत्‍याधिक बारिश के कारण राज्य के पहाड़ी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने कल तक राज्य में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चमोली जिले में, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिए बार-बार अवरूद्ध हो रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के डोलिया देवी में बाधित है। इसके अलावा राज्य में सौ से अधिक मोटर मार्ग यातायात के लिए अवरूद्ध हैं, जिन्हे खोलने की कार्यवाही जारी है।

उधर, उत्तरकाशी जिले में भारी वर्षा के कारण जिला प्रशासन ने गोमुख जाने पर रोक लगा दी है। गोमुख क्षेत्र में गदेरे पर बनी लकड़ी का अस्थायी पुल बहने के कारण वहां रोक लगाई गई है। वहीं, पिथौरागढ जिले में लगातार हो रही बारिश से काली और गोरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसी बीच, मौसम विभाग ने कुमाऊ क्षेत्र के सभी जिलों और गढ़वाल में पौड़ी तथा चमोली में कल तक अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

2 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

2 घंटे ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर केवल डिजिटल टोल संग्रह व्यवस्था लागू

सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

2 घंटे ago