भारत

असम में बाढ़ के कारण करीब 47 हजार लोगों को घर छोड़कर अस्थायी राहत शिविरों में जाना पड़ा

असम में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 30 जिलों के 24 लाख से अधिक लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। गुवाहाटी शहर में भी कई स्‍थानों पर जलभराव हो गया है जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने असम के ऊपरी इलाकों में अत्‍याधिक वर्षा की चेतावनी जारी की है। बाढ़ के कारण करीब 47 हजार लोगों को घर छोड़कर अस्थायी राहत शिविरों में जाना पड़ा है।

असम में 47 हज़ार बाढ़ प्रभावित लोग सरकार द्वारा संचालित अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं। जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कर रहा है। पिछले 48 घंटों में लगातार बारिश के कारण कई स्‍थानों पर सड़क, पुल, तटबंध और पुलियों को नुकसान पहुंचा है। गुवाहाटी शहर में भी जलजमाव हो गया है। इस बीच, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्राधिकरण ने अब तक लगभग 100 जंगली जानवरों को बाढ़ की चपेट से बचाया है जबकि बाढ़ के कारण लगभग 90 जानवरों की मौत हुई है।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से खारिज किया

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…

4 घंटे ago

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…

4 घंटे ago

NCSC ने तरनतारन मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पाँच दिनों में कार्रवाई और रिपोर्ट की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…

4 घंटे ago

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…

4 घंटे ago