उत्तराखंड में अत्याधिक बारिश के कारण राज्य के पहाड़ी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने कल तक राज्य में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चमोली जिले में, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिए बार-बार अवरूद्ध हो रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के डोलिया देवी में बाधित है। इसके अलावा राज्य में सौ से अधिक मोटर मार्ग यातायात के लिए अवरूद्ध हैं, जिन्हे खोलने की कार्यवाही जारी है।
उधर, उत्तरकाशी जिले में भारी वर्षा के कारण जिला प्रशासन ने गोमुख जाने पर रोक लगा दी है। गोमुख क्षेत्र में गदेरे पर बनी लकड़ी का अस्थायी पुल बहने के कारण वहां रोक लगाई गई है। वहीं, पिथौरागढ जिले में लगातार हो रही बारिश से काली और गोरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसी बीच, मौसम विभाग ने कुमाऊ क्षेत्र के सभी जिलों और गढ़वाल में पौड़ी तथा चमोली में कल तक अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…