Categories: बिज़नेस

अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- इस खोज से देश के लिए ऊर्जा क्षेत्र में अपार अवसर खुलेंगे

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अंडमान बेसिन में प्राकृतिक गैस की खोज से पुष्टि होती है कि अंडमान सागर प्राकृतिक गैस से समृद्ध है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अंडमान सागर में ऊर्जा के अवसरों का एक महासागर खुल गया है। उन्‍होंने अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट पर श्री विजयपुरम-2 कुएं में प्राकृतिक गैस होने की जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री कहा कि गैस के नमूने का काकीनाडा में परीक्षण करने पर जानकारी मिली कि उनमें 87 प्रतिशत मीथेन है। उन्‍होंने कहा कि गैस भंडार का आकार और खोज की व्यावसायिक व्‍यवहारिकता आने वाले महीनों में सत्यापित हो जाएगी।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित गहरे पानी मिशन के अंतर्गत, नई खोजों और हाइड्रोकार्बन भंडार का पूर्ण उपयोग करने के लिए गहरे पानी के अन्वेषण कुओं की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस की उपस्थिति अमृत काल के माध्यम से भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

Editor

Recent Posts

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय…

5 घंटे ago

ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर माह के लिए इस वर्ष सितंबर के तेल उत्पादन कोटा को यथावत रखने का फैसला किया

तेज उत्‍पादन देशों के समूह ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर के लिए इस वर्ष…

5 घंटे ago

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब…

5 घंटे ago

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट होने की खबर

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने…

5 घंटे ago

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया

सीबीआई ने 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना और मुख्य…

5 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है।…

5 घंटे ago