भारत

चौथे 25टी बोलार्ड पुल टग युवान (यार्ड 338) का प्रवेश

चौथे 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग युवान का प्रवेश समारोह 26 मार्च, 2025 को नौसेना डॉकयार्ड (विशाखापत्तनम) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (रीफिट) कमोडोर राजीव जॉन की उपस्थित थे।

ये टग नौकाएं 12 नवंबर 2021 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता के साथ संपन्न हुए छह (06) 25टी बीपी टग के निर्माण के अनुबंध का एक हिस्सा हैं। इन टग नौकाओं को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों तथा विनियमन के अनुसार निर्मित किया गया है। शिपयार्ड ने इनमें से तीन टगों ki सफलतापूर्वक सुपुर्दगी की है, जिनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा सीमित जल में बर्थिंग, अन-बर्थिंग और युद्धाभ्यास के दौरान नौसेना के जहाजों तथा पनडुब्बियों को सहायता प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। ये टग युद्धपोतों को जहाज के किनारे या लंगरगाह पर अग्नि-शमन सहायता भी प्रदान करेंगे और इनमें सीमित खोज व बचाव (एसएआर) ऑपरेशन करने की क्षमता भी है।

ये टग नौकाएं भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

5 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

5 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

5 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

5 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

5 घंटे ago