अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी में लेबनान और इस्राएल ने मंगलवार को वाशिंगटन में प्रारंभिक प्रत्यक्ष वार्ता की

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी में लेबनान और इस्राएल ने मंगलवार को वाशिंगटन में प्रारंभिक प्रत्यक्ष वार्ता की। यह बैठक 1980 के दशक की शुरुआत के बाद दोनों देशों के बीच पहली प्रत्यक्ष राजनयिक बातचीत है। रिपोर्टों के अनुसार, वार्ता सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक मुद्दों पर केंद्रित थी। वार्ता में इस्राएल की सैन्य गतिविधि और विवादित क्षेत्रों से लेबनान की वापसी की मांग शामिल थी। इस्राएल ने समझौते में हिज़्बुल्लाह की सैन्य उपस्थिति पर भी ध्यान देने पर बल दिया है। लेबनान के अधिकारियों ने हिज़्बुल्लाह के संबंध में अपने प्रतिनिधिमंडल के बयानों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है। वहीं हिज़्बुल्लाह ने वार्ता का विरोध किया है।

पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए ‍राजनयिक प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए अमरीका दो प्रमुख मोर्चों पर बातचीत को आगे बढ़ा रहा है। अमरीका का कहना है कि ईरान के साथ बातचीत कुछ दिनों में फिर शुरू हो सकती है, क्योंकि दोनों पक्ष युद्धविराम को बढ़ाने और होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में तनाव कम करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर इस्राएल और लेबनान भी दशकों बाद पहली बार वार्ता कर रहे हैं। अमरीका में हो रही बातचीत के केन्‍द्र में सीमा पर तनाव और दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा व्यवस्था है। अमरीका, पश्चिम एशिया में कई तनावग्रस्त क्षेत्रों में स्थिरता के प्रयासों के अन्‍तर्गत दोनों मोर्चों पर मध्यस्थता कर रहा है। हालांकि तत्काल किसी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं है, लेकिन अमरीका-ईरान और इज़राइल-लेबनान के बीच एक साथ चल रही कूटनीतिक वार्ता इस व्यापक संघर्ष को पूरे क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए नए प्रयासों का संकेत है।

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

1 घंटा ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

1 घंटा ago

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद,…

1 घंटा ago

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…

1 घंटा ago