भारत

मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक शहरों और कुछ ग्राम पंचायतों में आज से शराब पर प्रतिबंध लागू

मध्य प्रदेश में धार्मिक महत्‍व के 19 शहरों और कुछ ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शराब पर प्रतिबंध आज से लागू हो गया है। इनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक शामिल हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने इन 19 शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों को पवित्र घोषित करते हुए इनमें शराबबंदी लागू की है। इस वर्ष 24 जनवरी को महेश्वर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित और स्वीकृत किए गए इस निर्णय को क्षेत्र के धार्मिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। श्री यादव ने इस पहल को धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने और आध्यात्मिक महत्व वाले क्षेत्रों में शराब के सेवन को बंद करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

बीते समय जब कैबिनेट का निर्णय हुआ था तो हमने कहा था कि हमारे राज्य के अंदर जो धार्मिक स्थान है वहां हम शराबबंदी करेंगे। मुझे इस बात का संतोष है कि महेश्वर, मंडलेश्वर, ओंकारेश्वर, पन्ना, ओरछा, उज्जैन ऐसे स्थानों पर शराबबंदी लागू की जाएगी। कुल मिलाकर के शराबबंदी तो पहले भी थी, लेकिन उसकी भूमिका परिसीमा स्पष्ट नहीं थी। हमने परिसीमा स्पष्ट की।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

9 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

9 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

9 घंटे ago