भारत

Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के चुनाव में दोपहर 5 बजे तक 56.68% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक 56.68% मतदान दर्ज किया गया है। बिहार में 52.35%, जम्मू और कश्मीर में 54.21%, झारखंड में 61.90%, लद्दाख में 67.15%, महाराष्ट्र में 48.66%, ओडिशा में 60.55%, उत्तर प्रदेश में 55.80, पश्चिम बंगाल में 73.00% मतदान दर्ज किया गया है।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्‍ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिसा तथा बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में छह सौ 95 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन प्रमुख उम्मीदवारों का भाग्‍य आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा, उनमें केन्‍द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी तथा पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा के. एल. शर्मा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास गुट के चिराग पासवान शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं…

8 घंटे ago

इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच…

9 घंटे ago

एनएचआरसी ने कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन लोगों की अर्धनग्न अवस्था में परेड करने की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस…

9 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…

12 घंटे ago

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

13 घंटे ago