इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री महामहिम होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया है। दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान स्वरूप भारत सरकार ने पूरे देश में 21 मई 2024 (मंगलवार) को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
राजकीय शोक के दिन देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वे ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर सैयद इब्राहिम रईसी के निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…