भारत

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण में 102 सीटों पर 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 88 सीटों पर 66.71 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ

लोकसभा चुनाव 2024 में, पहले चरण में 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 88 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 66.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दोनों चरणों के लिए महिला-पुरुष मतदाताओं द्वारा मतदान के आंकड़े नीचे दिए गए हैं:

चरणपुरुष मतदाताओं
द्वारा मतदान
महिला मतदाताओं
द्वारा मतदान
थर्ड जेंडर मतदाताओं
द्वारा मतदान
कुल
मतदान
चरण 166.22% 66.07%31.32%66.14%
चरण 266.99%66.42%23.86%66.71%

चरण-1 के लिए राज्यवार और संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार मतदाताओं द्वारा मतदान डेटा तालिका 1 और 2 में दिया गया है और चरण 2 के लिए क्रमशः तालिका 3 और 4 में दिया गया है। खाली सेल इस बात का संकेत है कि उस श्रेणी में कोई पंजीकृत मतदाता नहीं है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार डेटा भी नियमित रूप से वोटर टर्न आउट ऐप पर अपडेट किया जाता है, जैसा कि रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा फॉर्म 17 सी के माध्यम से आईटी सिस्टम में अपडेट किया जाता है। फॉर्म 17 सी की प्रति सभी उम्मीदवारों को उनके मतदान एजेंटों के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए भी प्रदान की जाती है। फॉर्म 17 सी का वास्तविक डेटा मान्य होगा, जो पहले से ही उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया है। मतदान संबंधी अंतिम आंकड़े केवल डाक मतपत्रों की गिनती और इसे कुल मतों की गिनती में जोड़ने के बाद ही उपलब्ध होंगे। डाक मतपत्रों में रक्षा कर्मी मतदाताओं, अनुपस्थित मतदाताओं (85 वर्ष से अधिक उम्र, दिव्यांग, आवश्यक सेवाएं आदि) और चुनाव ड्यूटी पर मतदाताओं को दिए गए डाक मतपत्र शामिल हैं। वैधानिक प्रावधानों के अनुसार, प्राप्त ऐसे डाक मतपत्रों का दैनिक लेखा सभी उम्मीदवारों को दिया जाता है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

8 मिनट ago

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

3 घंटे ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

7 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

7 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

7 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

7 घंटे ago