लोकसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्ति की ओर पहुंच रहा है। आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों के लिए 7वें और अंतिम चरण का मतदान कल होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 09, बिहार की 08, ओडिशा की 06, हिमाचल प्रदेश की 04, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए मतदान होगा। मतदान कल सुबह सात बजे शुरू होगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी और अनुराग ठाकुर तथा कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह और टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी सहित प्रमुख नेताओं का राजनीतिक भाग्य कल ईवीएम में बंद हो जाएगा। इन क्षेत्रों में निर्बाध और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक प्रबंध किए हैं। मतदान केन्द्रों पर शेड, पेयजल, शौचालय, व्हील चेयर और बिजली की उचित व्यवस्था की गई है।
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और राज्य के अधिकारियों को भीषण गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। किसी प्रकार की घटना से निपटने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है ताकि मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया जा सके।
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…