लोकसभा ने केंद्रीय बजट में वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगें पारित कर दी हैं। सदन की कार्यवाही के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रसायन और उर्वरक, बिजली, वाणिज्य और उद्योग, आवासन और शहरी कार्य, सूचना और प्रसारण तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की अनुदान मांगें बिना किसी चर्चा के पारित कर दी हैं। सदन ने विभिन्न मंत्रालयों के लिए अनुदान मांगों के सिलसिले में कुछ सदस्यों द्वारा पेश किए गए कटौती प्रस्ताव नामंजूर कर दिए।
इसके बाद, लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा पेश किए गए विनियोग विधेयक-3, 2025 को भी लोकसभा ने पारित कर दिया। विधेयक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के संचित निधि कोष से सेवाओं के लिए कुछ धनराशि की अदायगी और विनियोजन की अदायगी का भी अधिकार दे दिया है।
संसदीय कार्य की समाप्ति के बाद सदन की कार्यवाही आज के लिए स्थगित कर दी गई।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…