ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ानें फिर शुरू कर दी गई हैं। हवाई अड्डे के पास के बिजलीघर में आग लगने से बिजली आपूर्ति 18 घंटे तक ठप रही।
आग के कारण कई उड़ानें रद्द की गई और कई उड़ानों के मार्ग बदलने पड़े। इससे, यूरोप के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर करीब दो लाख यात्री फंस गए। हीथ्रो हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस वॉल्डबाय ने कहा कि आज से विमानों का संचालन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।
महानगर पुलिस के आतंकरोधी अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। हीथ्रो नियमित रूप से विश्व के पांच सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल रहा है। यहां से विश्व के 90 देशों और क्षेत्रों के 200 से अधिक हवाई अड्डों के लिए उडानें संचालित की जाती हैं।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…