भारत

लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दोपहर 12 बजे पहले स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो संबंधित मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों के दस्तावेज पेश किए। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा शुरू की, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा और सदन की कार्यवाही में बाधा डाली। अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें केंद्रीय बजट पर बोलने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम मिला है, लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि विपक्ष के नेता कुछ बोलना चाहते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि अगर राहुल गांधी केंद्रीय बजट पर बोलेंगे तो उन्हें बोलने की अनुमति दी जाएगी। हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दो बजे कार्यवाही शुरू होने पर हंगामा जारी रहा इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

20 मिनट ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

27 मिनट ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

18 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

18 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

18 घंटे ago