लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए चार संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है। भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल को लोकसभा के 30 सदस्यों वाली अनुमान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्यों वाली लोक उपक्रम समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद बैजयंत पांडा करेंगे। लोकसभा से कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्य शामिल हैं। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की अध्यक्षता लोकसभा में भाजपा सांसद, फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे। समिति में लोकसभा के 20 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं। समितियों का कार्यकाल अगले वर्ष 30 अप्रैल तक रहेगा।
भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…
यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…
भारत, नई दिल्ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…