भारत

लोक सभा अध्यक्ष ताशकंद में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 150वीं सभा में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 9 अप्रैल, 2025 तक ताशकंद में आयोजित हो रही अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 150वीं सभा में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे ।

भारतीय संसदीय शिष्टमंडल में राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश; संसद सदस्य भर्तृहरि महताब; अनुराग सिंह ठाकुर; विष्णु दयाल राम; अपराजिता सारंगी; डॉ. सस्मित पात्रा; अशोक कुमार मित्तल; किरण चौधरी; लता वानखेड़े; बिजुली कलिता मेधी; तथा लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव, पी. सी. मोदी शामिल हैं।

ओम बिरला “सामाजिक विकास और न्याय हेतु संसदीय कार्रवाई” विषय पर आम चर्चा के दौरान सभा को संबोधित करेंगे।

भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के सदस्य शासी परिषद, कार्यकारी समिति, स्थायी समितियों सहित आईपीयू के विभिन्न निकायों की बैठकों तथा सभा के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न विषयगत पैनल चर्चाओं में भी भाग लेंगे। सभा में भाग लेने के साथ ही, ओम बिरला अन्य संसदों के समकक्ष पीठासीन अधिकारियों के साथ परस्पर हित के मामलों पर विचार साझा करेंगे। ताशकंद यात्रा के दौरान, ओम बिरला उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय के लोगों और भारतीय छात्रों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

10 मिनट ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

2 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

2 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

3 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

3 घंटे ago