भारत

लद्दाख में नए साल का त्योहार लोसर मनाया जा रहा है

लद्दाख में आज नव वर्ष के अवसर पर लद्दाख लोसर उत्‍सव मनाया जा रहा है। उपराज्‍यपाल रविन्‍द्र गुप्‍ता ने लोसर के अवसर पर लद्दाख के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और सभी के लिए शांति, समृद्धि और समरसता की कामना की।

लोसर लद्दाख का प्रमुख धार्मिक त्योहार है, जो सर्दियों में मनाया जाता है। इसमें, आने वाले वर्ष में पशुपालन से समृद्धि, अच्छी फसल और धन की कामना की जाती है। तिब्बती भाषा में “लोसर” का अर्थ है नया साल। यह नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्‍योहार मुख्‍य रूप से तिब्बत, लद्दाख, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नेपाल और भूटान में मनाया जाता है। लोसर की पूर्व संध्‍या पर कल दीये जलाए गए।

इस अवसर पर इमारतें, घर, मठ, स्तूप जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान रोशनी से जगमगा उठे। लोसर का उत्‍सव नए साल से नौ दिनों तक चलता है। इसमें देवी देवताओं की पूजा की जाती हैं, आइबेक्स के सम्मान में नृत्‍य और गीत गाए जाते हैं और माउंट कैलाश की तीर्थयात्रा की जाती है। नए साल का स्वागत आइबेक्स, सूरज और चाँद के आटे के मुर्तियों और रसोई की दीवारों पर आटे से बने शुभ चिह्नों से किया जाता है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रसायन पार्क योजना “भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन (भव्य रसायन) को मंजूरी दी”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक…

1 दिन ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कर्नाटक…

1 दिन ago

भारत और इस्राएल ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए वार्ता का दूसरा दौर सफलतापूर्वक संपन्न किया

भारत और इज़राइल ने प्रस्तावित भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का दूसरा…

1 दिन ago

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड…

1 दिन ago

सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार और नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर सुधारों को लागू करने पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को नीट-यूजी पेपर लीक मामले…

1 दिन ago

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया को लेकर निराशा जताई

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया…

1 दिन ago