insamachar

आज की ताजा खबर

Green Sanvi
भारत

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर स्‍वदेश पहुंच रहा है

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार करके स्‍वदेश आ रहा हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने वाला यह सातवां भारतीय एलपीजी टैंकर है। पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में इस समय कुल 17 भारतीय ध्वज वाले जहाजों में चार सौ से अधिक भारतीय नाविक सवार हैं। अब तक खाड़ी क्षेत्र से एक हजार 1 सौ 30 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी हो चुकी है।

उधर, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य में ईरान के हमलों से जहाजों की सुरक्षा के लिए रक्षात्‍मक बल प्रयोग अधिकृत करने पर मतदान स्‍थगित कर दिया है। प्रस्‍ताव पर मतदान की नई तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *