भारत

मध्‍य प्रदेश डिजिटल समन और वारंट नियमों को औपचारिक रूप देने वाला देश का पहला राज्य बन गया

मध्‍य प्रदेश डिजिटल समन और वारंट नियमों को औपचारिक रूप देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। राज्‍य ने नए कानूनों के अंतर्गत डिजिटल तरीके से समन और वारंट जारी करने की अनुमति दे दी है।

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया (जारी, तामील और निष्पादन) नियम, 2024 को राजपत्र में आधिकारिक रूप से प्रकाशित कर दिया है। इस कदम की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत स्वीकृत इस पहल का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाना, कानूनी कार्यवाही को मजबूत करना और न्यायिक प्रणाली की दक्षता को बढ़ाना है।

मध्‍य प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अपने सभी प्रकार के समन तालीन कराने के लिए इलेक्‍ट्रोनिक तरीके का उपयोग किया जाना चाहिए। ये देश में पहला प्रयोग है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, नए नियम उन लोगों पर ही लागू होंगे जो व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप या अन्य डिजिटल संचार विधियों का उपयोग करते हैं। वहीं, डिजिटल संचार सेवाओं से अपरिचित व्यक्तियों के लिए, समन और वारंट पारंपरिक तरीके से तामील किए जाते रहेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

2 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago