भारत

देश के पूर्व, पश्चिम, पश्चिमोत्‍तर और मध्‍य भागों में अगले चार दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना

देश के पूर्व, पश्चिम, पश्चिमोत्‍तर और मध्‍य भागों में अगले चार दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। अगले सात दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ भागों में तेज वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने 26 अगस्‍त तक बिहार, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा में तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

वहीं, त्रिपुरा में लगातार हो रही बारिश से राज्‍य के कई भागों में बाढ़ के हालात में कोई सुधार नहीं है। मौसम विभाग ने आज मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की है। राज्‍य प्रशासन इससे निपटने और लोगों को राहत उपलब्‍ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में घुस जाने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago