आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अच्युतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित फार्मा कंपनी के रिएक्टर में कल हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढकर सत्रह हो गई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर यह घटना अनदेखी के कारण हुई होगी तो फैक्ट्री प्रबंधन के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के प्रति दुख व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि सरकार प्रत्येक पीडित की सहायता की पूरी जिम्मेदारी लेगी। मुख्यमंत्री नायडू आज अच्युतापुरम का दौरा करेंगे। वहां वे मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक कारखाने में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर शोक जताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता निधि से दो लाख रूपए और घायलों को पचास हजार रूपए देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से…
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…
आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…