insamachar

आज की ताजा खबर

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav inaugurated 'Madhav Tiger Reserve' in Madhav National Park
भारत

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माधव नेशनल पार्क में ‘माधव टाइगर रिजर्व’ का लोकार्पण किया

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माधव नेशनल पार्क में ‘माधव टाइगर रिजर्व’ का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “यहां बाघ पुर्नस्थापन का एक बड़ा प्रयोग हुआ है। यह भारत सरकार का 58वां टाइगर रिजर्व बना है। आज के इस अवसर पर हमें इस बात की प्रसन्नता है। ये हमारे विकास की ओर बढ़ते कदम हैं जिसके माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में चंबल एक नई कहानी लिखेगा। देश में सबसे ज्यादा टाइगर मध्य प्रदेश में हैं।”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “आज मध्य प्रदेश के लिए एक अलौकिक दिवस है। मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह भारत सरकार का 58वां टाइगर रिजर्व है। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे पर्यटन, आमदनी और रोजगार बढ़ेगा।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *