भारत

मध्‍य प्रदेश सरकार ने इस महीने के अंत में बोत्‍स्‍वाना से आठ चीते लाने की तैयारी पूरी की

मध्‍य प्रदेश में राज्‍य सरकार ने इस महीने के अंत में बोत्‍स्‍वाना से आठ चीते लाने की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्‍य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मुद्दे पर कल नई दिल्ली में केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से विचार-विमर्श किया।

केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्य जीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल पुनर्वापसी के बाद अब बोत्सवाना से आठ चीते और असम से जंगली भैंसें भी जल्द ही मध्य प्रदेश के जंगलों में दिखाई देंगे। मुख्यमंत्री ने चीतों को पुनर्स्थापन कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं और आपसी सहयोग पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की है। यह पहल भारत की जैव विविधता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

59 मिनट ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

2 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

3 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

3 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

3 घंटे ago