मध्यप्रदेश सरकार ने दुष्कर्म पीड़ित नाबालिकों को मिशन वात्सल्य योजना के तहत विभिन्न सुविधाएं देने का निर्णय लिया है।हमारे संवाददाता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य लैंगिक अपराध से पीड़ितों को पॉक्सों के अंतर्गत संरक्षण और केंद्र सरकार के निर्भया फण्ड से वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कल मिशन वात्सल्य के अंतर्गत दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों को शिक्षा, पुलिस सहायता, मातृत्व और नवजात शिशु देखभाल, मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य बीमा, देखरेख संस्थानों में आश्रय जैसी सुविधाएँ देने का निर्णय लिया गया है। इस योजना में लाभ प्राप्त होने के लिए एफआईआर की प्रति होना आवश्यक नहीं होगा। पीड़ित नाबालिग बालिका को गैर-संस्थागत देखभाल के लिए चार हजार रुपये प्रतिमाह भी दिए जाएंगे। योजना का क्रियान्वयन कलेक्टर के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए निर्भया फंड से प्रत्येक जिले को 10 लाख रुपये भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…