भारत

मध्‍य प्रदेश सरकार ने अत्‍यधिक गर्मी को प्राकृतिक आपदा के वर्ग में रखा, यह निर्णय अगले वर्ष की गर्मियों से लागू होगा

मध्‍य प्रदेश सरकार ने अत्‍यधिक गर्मी को प्राकृतिक आपदा के वर्ग में रखा है। यह निर्णय अगले वर्ष की गर्मियों से लागू होगा। इस पहल के बाद लू से पीडित लोग भी बाढ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में दी जाने वाली वित्तीय मदद ले सकेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत लू को ‘स्थानीय आपदा’ के रूप में अधिसूचित कर दिया है। यह नई अधिसूचना 2025 की गर्मियों से लागू होगी। इस अधिसूचना से नागरिकों को बहुत फायदा होगा।

अब यदि लू से किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसके परिवार को वही मुआवज़ा मिलेगा जो अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से प्रभावित लोगों को मिलता है। लू को प्राकृतिक आपदा में शामिल करने के पीछे सरकार का उद्देश्य बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही आपदाओं से प्रभावित लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

15 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

15 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago