भारत

महाशिवरात्रि के स्नान के साथ सम्पन्न हुआ महाकुंभ, 67 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ कल महाशिवरात्रि के स्‍नान के साथ समाप्त हो गया। 45 दिन के इस आध्यात्मिक महाकुंभ में 67 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। यह महाकुंभ आध्यात्मिकता और मानव समागम के सबसे बड़े आयोजन में से एक था। महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, विदेशी प्रतिनिधि, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री तथा कई केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों ने पवित्र डुबकी लगाई।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के एयर शो के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को एक दिव्‍य अनुभव दिया। इस दौरान यातायात व्यवस्था का भी सख्ती से पालन किया गया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का संदेश दिया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

2 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

5 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

5 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

18 घंटे ago