बिज़नेस

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 में 22 करोड 50 लाख टन से अधिक कोयला उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 में 22 करोड 50 लाख टन से अधिक कोयला उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है और भारत की अग्रणी कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक है।

वित्त वर्ष 2024-25 में एम.सी.एल. ने दो सौ दस मिलियन टन कोयला विभिन्न बिजली घरों और अन्य उपभोक्ताओं को आपूर्ति किया। एम.सी.एल. के अनुसार इस कोयले का 58% उत्पादन पर्यावरण के अनुकूल सतही खनन के जरिए किया गया।

एमसीएल के चेयरमैन सह-प्रबंध निदेशक उदय एकाओले ने बताया कि “पिछले वर्ष जहां हम 10 रैक प्रतिदिन लोड करते थे, इस वर्ष अभी तक हम लोग करीब 27 रैक के ऐवरेज से लोडिंग कर रहे हैं एंड इसी साल के अंत तक यह आंकड़ा बढ़कर 40 से 50 के बीच में दिखने वाला है। यह पिछले 11 वर्षों के सरकार के वीज़न एंड सरकार के लगातार मॉनिटरिंग का यह परिणाम है।”

व्यवसाय संचालक को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए एमसीएल अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं में आईटी आधारित तकनीक को शामिल कर रहा है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

8 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

8 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

8 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

14 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

14 घंटे ago