बिज़नेस

महानदी कोलफील्ड लिमिटेड ओडिशा में 35 मिलियन टन की संयुक्त क्षमता वाली दो नई कोयला खदानें खोलेगा

कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड लिमिटेड- एमसीएल ओडिशा में 35 मिलियन टन की संयुक्त क्षमता वाली दो नई कोयला खदानें खोलेगी। एमसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उदय ए. काओले ने ओडिशा के संबलपुर में कंपनी के मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी।

एमसीएल के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक सुभद्रा खदान से प्रति वर्ष 25 मिलियन टन कोयला उत्पादन होने वाला है। बालभद्र खदान से वित्तीय वर्ष 2029-2030 तक सालाना दस मिलियन टन उत्पादन होने की उम्मीद है। उदय ए. काओले ने कहा कि ये नई खदानें कोयला उत्पादन बढ़ाने और कोयले की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एमसीएल की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है। दोनों खदानें ओडिशा के अंगुल जिले के तालचेर कोयला क्षेत्र में स्थित होंगी, जो एक महत्वपूर्ण कोयला उत्पादक क्षेत्र है। एमसीएल पहले से ही 18 खदानों का संचालन करता है, जिनमें 15 ओपन-कास्ट और 3 भूमिगत खदानें हैं। इनमें – भुवनेश्वरी, जगन्नाथ, हिंगुला, लिंगराज और तालचेर शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

31 मिनट ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

34 मिनट ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

14 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

15 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

15 घंटे ago