भारत

मुंबई में धूल भरी आंधी के बाद घाटकोपर में विज्ञापन बोर्ड गिरने से तीन लोगों की मौत, 59 लोग घायल हो गए

महाराष्ट्र: पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर पूर्व में एक होर्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग घायल हुए हैं और 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। खोज एवं बचाव जारी है। घाटकोपर में NDRF की एक टीम तैनात की गई है।

मुम्‍बई और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश और हवाओं के कारण बोर्ड उखड़ गया। पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तैनात किया गया। घायलों के लिए एंबुलेंस तैनात की गई हैं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है।लगभग 57 फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।”

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago