insamachar

आज की ताजा खबर

Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar was cremated in Baramati with full state honors.
भारत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्‍कार आज पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

पूरे महाराष्ट्र में दादा के नाम से जाने जानेवाले अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए थे। कल एक विमान दुर्घटना में अजित पवार के साथ अन्य चार लोगों की मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार से पहले, उनके पार्थिव शरीर को बारामती से काटेवाडी गाँव स्थित उनके निवास पर लाया गया, जहाँ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और उनके परिवार सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया गया और तिरंगा उनके पुत्र जय पवार को सौंपा गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पण कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्हें तीन राउंड की सलामी दी गई। हज़ारों लोगों ने नम आँखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *