insamachar

आज की ताजा खबर

DRDO chief Sameer V. Kamat gets one year extension
Defence News भारत

DRDO प्रमुख समीर वी. कामत को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला

केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) प्रमुख समीर वी. कामत का कार्यकाल सोमवार को एक साल के लिए बढ़ा दिया। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश से मिली।

आदेश में कहा गया है कि विख्यात वैज्ञानिक कामत को 25 अगस्त, 2022 को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) का सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

इसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीडीआरएंडडी सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में कामत की सेवा को 1 जून, 2024 से 31 मई, 2025 तक एक साल के लिए या अगले आदेश तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *