भारत

महाराष्ट्र सरकार ने वैनगंगा-नलगंगा नदियों को जोडने की 85 हजार करोड रुपए की परियोजना को स्‍वीकृति दी

महाराष्ट्र सरकार ने वैनगंगा-नलगंगा नदियों को जोडने की 85 हजार करोड रुपए की परियोजना को स्‍वीकृति दे दी है। विदर्भ क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये परियोजना काफी महत्वपूर्ण है।

इस परियोजना में गोदावरी नदी की सहायक नदी वैनगंगा से बुलढाणा जिले में वैनगंगा परियोजना तक पानी लाने और इसे तापी नदी की उप-सहायक नलगंगा से जोड़ने की योजना है। इसके लिए 426 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, परियोजना के तहत नागपुर, वर्धा, अमरावती, यवतमाल, अकोला और बुलढाणा के 15 तालुकाओं में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। पानी का उपयोग पीने और औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी किया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

7 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

10 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

10 घंटे ago