भारत

महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की, प्राथमिक शिक्षा में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाने की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप मराठी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पहली कक्षा से पांचवीं तक हिंदी अनिवार्य तीसरी भाषा लागू करने की घोषणा की। वर्तमान में, इन स्कूलों में पहली से चौथी कक्षा तक केवल मराठी और अंग्रेजी अनिवार्य भाषा है।

महाराष्ट्र राज्य विद्यालय शिक्षण विभाग ने परसों एक सरकारी आदेश जारी किया, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार नए पाठ्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के अनुसार, आगामी शैक्षणिक सत्र से पहली से पाँचवीं कक्षा तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किया जाएगा। इसमें यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार नया पाठ्यक्रम 2025-26 से पहली कक्षा के लिए लागू किया जाएगा। जीआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि एनईपी 2020 की 5+3+3+4 की स्कूली शिक्षा संरचना को प्राथमिक स्तर से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक समाहित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…

27 सेकंड ago

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

2 मिनट ago

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

6 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

6 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

6 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

6 घंटे ago