भारत

नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर साहिब जी का आज प्रकाश पर्व है

नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर साहिब जी का आज प्रकाश पर्व है। इनका जन्‍म 1621 में अमृतसर में हुआ था। वे छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के सबसे छोटे पुत्र थे। एक निर्भीक योद्धा के सा‍थ ही वे आध्यात्मिक विद्वान और कवि भी थे। उनके प्रकाश पर्व पर पंजाब में शबद कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारों में जा रहे हैं।

हिंदुस्तान में औरंगजेब के शासन के दौरान हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा में बहादुरी और बलिदान के लिए गुरू जी को ‘हिंद की चादर’ के रूप में जाना जाता है। उनका जीवन और शहादत धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक मिसाल है। आज गुरु जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा गुरु के महल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जायेंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहि‍ब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में गुरुओं से संबंधित अमूल्य आभूषण और अन्य चीजें श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुशोभित की जाएंगी।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

10 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

11 घंटे ago