खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र 6 स्वर्ण सहित 22 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। जबकि राजस्थान 6 स्वर्ण समेत 8 पदकों के साथ दूसरे नम्बर पर है। वहीं, कर्नाटक की टीम 5 स्वर्ण समेत 18 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
तैराकी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र और कर्नाटक के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा दिखाया और सर्वाधिक पदक जीते हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पारंपरिक मार्शल आर्ट खेलों की लोकप्रियता भी देखने को मिल रही है। बोधगया में आयोजित मल्लखंभ प्रतियोगिता में 24 राज्यों के 222 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जबकि गतका में 19 राज्यों के 160 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
बिहार ने साइकिलिंग के बाद सेपक टकरा के बालक वर्ग में अपना तीसरा रजत पदक हासिल किया।
वहीं, मणिपुर ने सेपक टकरा में बालक और बालिका दोनों वर्गों की टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
आज तैराकी, निशानेबाजी, तीरंदाजी और गतका स्पर्धाओं में बड़ी संख्या में पदकों का फैसला होगा। हॉकी प्रतियोगिताएं राजगीर में शुरू होंगी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने के अंत में नई दिल्ली में आयोजित होने…
भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, सोने की…
अमरीका ने ईरान में इस्लामिक रेवोल्युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट…