आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 7 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर- नौ आतंकी ठिकानों पर हमला, भारतीय सेना ने एक्‍स हैंडल पर लिखा – “न्‍याय हुआ – जय हिंद” दैनिक जागरण की पहली सुर्खी है। अमर उजाला के शब्‍द हैं – पहलगाम का बदला। आधी रात को एयर स्‍ट्राइक कर आतंकी ठिकाने किए तबाह।

देश भर में आज होने वाली मॉक ड्र्रिल को प्रमुखता देते हुए नवभारत टाइम्‍स लिखता है- जंग में जान बचाने वाला अभ्‍यास आज। दिल्‍ली के सभी जिलों में पांच-पांच जगह होगी ट्रेनिंग। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- सायरन बजेंगे, लाईटें बंद होंगी और वॉलंटियर्स दिखाएंगे कि ऐसी स्थिति में क्‍या करें?
वहीं हिन्‍दुस्‍तान और जनसत्‍ता ने लिखा है- भारतीय वायुसेना करेगी, आज और कल पाक सीमा पर बडा युद्धाभ्‍यास।

पंजाब केसरी के अनुसार – संयुक्‍त राष्‍ट्र में पाकिस्‍तान की बडी पराजय, उकसावे वाली कार्रवाई पर लगी बडी फटकार। इसी खबर पर दैनिक ट्रिब्‍यून और वीर अर्जुन ने लिखा है- परिषद की बैठक में पाकिस्‍तान से कडे सवाल।

साल के अंत तक भारत बनेगा चौथी बडी इकोनॉमी- हरि भूमि के पहले पन्‍ने पर है।

राजस्‍थान पत्रिका और नवभारत टाइम्‍स के अनुसार- कैशलेस ट्रीटमेंट स्‍कीम लागू, सडक हादसे के घायलों का डेढ लाख रुपये तक का इलाज हुआ फ्री।

देशबन्‍धु के अनुसार 25 मई को खुलेंगे हेमकुण्‍ड साहिब के कपाट।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

2 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

3 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

3 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

3 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

3 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

3 घंटे ago