मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (एमओआईएल) के निदेशक मंडल ने 30 जुलाई, 2024 को आयोजित अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी।
वित्त वर्ष 24 के उत्साहजनक प्रदर्शन को जारी रखते हुए, कंपनी ने अप्रैल-जून, 2024 के दौरान रिकॉर्ड तिमाही कारोबार और बिक्री हासिल की है। साल-दर-साल 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ उत्पादन 4.70 लाख टन के स्तर पर पहुंच गया, जबकि तिमाही के दौरान बिक्री साल-दर-साल 15 प्रतिशत बढ़कर 4.53 लाख टन के स्तर पर पहुंच गई।
उत्पादन एवं बिक्री में इस वृद्धि और बाजार की ताकतों की मदद से कंपनी ने परिचालन से अब तक का किसी तिमाही में सर्वश्रेष्ठ 492.84 करोड़ रुपये का राजस्व और 204.3 करोड़ रुपये का कर से पूर्व लाभ दर्ज किया है।
मॉयल के सीएमडी अजीत कुमार सक्सेना ने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि मॉयल की टीम ने उच्च वृद्धि की गति को बनाए रखा है पहली तिमाही के सिंड्रोम के मिथक को तोड़ते हुए कारोबार और बिक्री में पिछली चौथी तिमाही के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…