बिज़नेस

विदेश मंत्रालय, MeitY और CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ई-माइग्रेट सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, ताकि देश में सीएससी के माध्यम से ई-माइग्रेट सेवाएं प्रदान करने के लिए सीएससी एसपीवी और विदेश मंत्रालय के बीच तालमेल बनाया जा सके।

ई-माइग्रेट परियोजना मुख्य रूप से उत्प्रवास जांच अपेक्षित देशों में जाने वाले श्रमिकों की सहायता के लिए शुरू की गई है। इस परियोजना की अवधारणा उत्प्रवास प्रक्रिया को ऑनलाइन सहज बनाकर प्रवासी श्रमिकों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने और सुरक्षित व कानूनी प्रवास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विदेशी नियोक्ताओं और पंजीकृत भर्ती एजेंटों एवं बीमा कंपनियों को एक साझा मंच पर लाने के लिए की गई थी।

पिछले वर्षों में, रोजगार के लिए विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि हुई है, साथ ही उनके द्वारा भेजे गए धन का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है।

इस समझौता ज्ञापन पर “डिजिटल गवर्नेंस के लिए यूआई/यूएक्स के माध्यम से बदलाव पर जोर देना” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला के सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार राजेश सिंह, नैसकॉम अध्यक्ष देबजानी घोष, यूआईडीएआई के सीईओ और एनआईसी के महानिदेशक अमित अग्रवाल और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस समझौता ज्ञापन पर संयुक्त सचिव (ओई एवं पीजीई) प्रभाग, विदेश मंत्रालय, ब्रम्हा कुमार, संयुक्त सचिव (डिजीगव), एमईआईटीवाई, संकेत भोंडवे और अक्षय झा, सीओओ, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने हस्ताक्षर किए।

इस समझौता ज्ञापन के तहत, विदेश मंत्रालय के ई-माइग्रेट पोर्टल को सीएससी के पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा, ताकि सीएससी के माध्यम से नागरिकों को निम्नलिखित ई-माइग्रेट सेवाएं प्रदान की जा सकें:

  • सीएससी (सामान्य सेवा केंद्र) के माध्यम से ई-माइग्रेट पोर्टल पर आवेदकों के पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना।
  • सीएससी के माध्यम से ई-माइग्रेट पोर्टल पर आवेदकों के लिए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने और संसाधित करने की सुविधा।
  • सीएससी के माध्यम से ई-माइग्रेट पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों या आवेदकों द्वारा आवश्यक चिकित्सा और अन्य सेवाओं के लिए बुकिंग की सुविधा और सहायता प्रदान करना।
  • देश भर के नागरिकों के बीच ई-माइग्रेट सेवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना।

सीएससी एसपीवी के बारे में:

सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) डिजिटल इंडिया मिशन का एक अभिन्न अंग हैं। सीएससी नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की डिलीवरी के लिए फ्रंटेड सेवा वितरण केंद्र हैं, खासकर देश भर के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में। यह डिजिटल इंडिया के विजन तथा डिजिटल एवं वित्तीय रूप से समावेशी समाज के लिए सरकार के दायित्व को पूरा करने में योगदान देने में मदद करता है। वर्तमान में, 5.50 लाख से अधिक सीएससी नागरिकों को बढ़ी हुई आसानी और सुविधा के साथ सहायता मोड में 700 से अधिक डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आवश्यक सरकारी और सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं प्रदान करने के अतिरिक्त, सीएससी कई सामाजिक कल्याण योजनाएं, वित्तीय सेवाएं, शैक्षिक पाठ्यक्रम, कौशल विकास पाठ्यक्रम, स्वास्थ्य सेवा, कृषि सेवाएं, डिजिटल साक्षरता आदि भी प्रदान करते हैं।

इस समझौता ज्ञापन पर जमीनी स्तर पर सुरक्षित और कानूनी प्रवास के माध्यमों का विस्तार करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका विशेष उद्देश्य विदेशों में रोजगार की तलाश करने वाले नागरिकों को अपने देश के बेइमान लोगों के शोषण से बचाना है।

Editor

Recent Posts

भारत और यूरोपीय संघ ने 93 अरब 50 करोड़ यूरो के होराइजन यूरोप प्रोग्राम पर बातचीत पूरी की

भारत और यूरोपीय संघ ने हॉराइजन यूरोप कार्यक्रम में भारत की भागीदारी को लेकर बातचीत…

1 घंटा ago

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…

1 घंटा ago

अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न…

2 घंटे ago

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया।…

14 घंटे ago

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

16 घंटे ago