राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए तथा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर और उसके आसपास हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था।
मौसम विभाग ने हालांकि बताया कि तापमान में बढ़ोतरी हुई और शाम 4.14 बजे (मौसम बदलने से पहले) अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के लोनावाला के कैवल्यधाम में गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली…
सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह…