ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों की आवाजाही की व्यवस्था पर चर्चा की जानी थी। ओमान के विदेश मंत्री बदर बिन हमद अल बुसैदी ने कल देश शाम इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सलालाह में होने वाली बैठक को आम सहमति बनाने के क्रम में स्थगित किया गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार कुछ क्षेत्रीय देशों के अनुरोध पर ईरान और ओमान ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया। यह बैठक ऐसे समय स्थगित हुई है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर के प्रमुख समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, वैश्विक तेल कीमतों में भी तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर और डब्ल्यूटीआई 102 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया।
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले…
पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…
भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में…
भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का…