भारत

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा एक में दाखिले के लिए मेघा सूची जारी

निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी गई है, जिसमें अधिकांश स्कूलों ने 150 से अधिक छात्रों का चयन किया है। शुक्रवार को करीब 1,741 स्कूलों ने अपनी मेघा सूची के साथ-साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की है।

ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने 108 उम्मीदवारों का चयन किया है जबकि 245 प्रतीक्षा सूची में है। इसी तरह, वसंत कुंज स्थित विकास भारती पब्लिक स्कूल ने 140 छात्रों का चयन किया है और 20 को प्रतीक्षा सूची में रखा है। आईएलटी पब्लिक स्कूल, द्वारका की प्रधानाचार्य सुधा आचार्य ने कहा कि पहले चरण में 97 उम्मीदवारों का चयन किया गया है और 53 प्रतीक्षा सूची में हैं। वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल, रोहिणी की प्राचार्य नमिता सिंघल ने बताया कि 108 छात्रों का चयन किया गया है, जिनमें से नौ प्रतीक्षा सूची में हैं।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय 18 जनवरी से 27 जनवरी तक दाखिले से जुड़े सवालों के समाधान के लिये मंच उपलब्ध करवाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो तीन फरवरी को दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी, जिसमें पांच फरवरी से 11 फरवरी तक प्रश्नों के समाधान की सुविधा उपलब्ध होगी। निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए पंजीकरण तीन जनवरी, 2025 को बंद हो गया था।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

10 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

10 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

13 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

16 घंटे ago