प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी है। इससे कई देशों में लाखों ग्राहक और कारोबारी प्रभावित हुए। कंपनी ने कहा है कि सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कल सोशल मीडिया पर इस परेशानी के लिए खेद जताया।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह समस्या तकनीकी खराबी के कारण हुई थी, इसका साइबर हमले या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कोई संबंध नहीं था। यह समस्या बृहस्पतिवार रात नेटवर्क में बदलाव के बाद शुरू हुई थी।
इससे कई सर्वर बंद हो गए और आउटलुक, टीम्स तथा कोपायलट सेवाएं प्रभावित हुईं। कारोबार, विमान सेवाओं और सरकारी कामकाज पर भी इसका असर पड़ा। कंपनी ने कहा है कि समस्या ठीक कर ली गई है और जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।





